चंदौली, अक्टूबर 13 -- चुनार में सड़क हादसे में युवक की मौत Chandauli News: मिर्जापुर,संवाददाता। जनपद के चुनार कोतवाली क्षेत्र के समसपुर स्थित एपेक्स हॉस्पिटल के सामने एनएच 35 पर सोमवार की रात अज्ञात वाहन से कुचल कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस को घटना के घंटों बाद लगभग साढ़े तीन बजे मिली। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाऊस भेज युवक के परिजनों को सूचित किया। रात में ही परिजन कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर पोस्टमार्ट कराने के लिए सिफारिश की। चुनार कोतवाली के उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मृत युवक चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले शनि चौहान उर्फ बादल चौहान पुत्र स्व. चंदू चौहान उम्र 22 वर्ष सोमवार को अपने पत्नी को पहुंचाने उसके मायका प्रयागराज मांडा गया था। पत्नी को मायके पहुंचने...