Chandauli News: अच्छी खबर: वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्नातक स्तर पर विज्ञान की पढ़ाई का मिलेगा अवसर
चंदौली, अगस्त 7 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। वनांचल क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। चकिया स्थित सावित्रीबाई फुले राजकीय महाविद्यालय में अब स्नातक स्तर पर विज्ञान वर्ग (बीएससी) की पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। इससे विज्ञान की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के सपनों को पंख लग सकेंगे। इसके लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। शासन से विज्ञान संकाय के नए भवन निर्माण के साथ ही 9.60 करोड़ धनराशि की स्वीकृति भी मिल गई है। इसके लिए एक करोड़ की धनराशि भी जारी कर दी गई है। आगामी 10 अगस्त को नए भवन के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। चकिया और नौगढ़ इलाके में कभी नक्सल की धमक के चलते शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और सुरक्षा के संकट से जूझ रहे लोग बेपटरी हो गए थे। लेकिन समय के साथ जहां बुनियादी सुविधाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.