चंदौली, जुलाई 6 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले सैदूपुर फीडर पर अघोषित विद्युत कटौती, लो वोल्टेज तथा बार-बार होने वाले ब्रेकडाउन से क्षेत्र के लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। उमस भरी भीषण गर्मी के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों को दिन-रात भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से रात में बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। अक्सर रात नौ बजे से लेकर 12 बजे, कभी-कभी एक बजे तक बिजली गुल रहने से लोगों की नींद हराम हो गई है। बिजली कटौती के दौरान उमस और मच्छरों के प्रकोप के कारण लोगों को पूरी रात जागकर बितानी पड़ रही है। शाम ढलते ही सैदूपुर कस्बे और आसपास के गांवों में लो वोल्टेज की समस्या गंभीर हो जाती...