Chandauli News: अंधाधुंध बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान
चंदौली, सितम्बर 26 -- Chandauli News: नचहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। विद्युत उपकेंद्र मारूफपुर से जुड़े दर्जनों गांवों में पिछले पंद्रह दिनों से महज तीन से चार घंटे ही बिजली आपूर्ति होने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। गुरुवार और शुक्रवार को आपूर्ति लगातार प्रभावित रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मारूफपुर, चकिया बिहारी मिश्र, अजगरा, मझीलेपुर, अगस्तीपुर, टांडाकला, हुसेपुर, रमदत्तपुर, पूरा काटरूपुर, चकरा, सोनबरसा, सरफुद्दीनपुर और जमालपुर समेत कई गांव विद्युत उपकेंद्र मारूफपुर के जमालपुर, मारूफपुर और नादी फीडर से जुड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बिजली कटौती से दैनिक कामकाज के साथ ही पेयजल और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.