नई दिल्ली, जनवरी 6 -- Chand Kab Niklega Up Mein : संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन से जुड़े संकटों के निवारण के लिए रखा जाने वाला सकट चौथ (संकष्टी चतुर्थी) का व्रत आज पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ किया जा रहा है। इस दिन विशेष रूप से माताएं निर्जल या फलाहार व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा करती हैं और अपनी संतान की रक्षा व उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि सकट चौथ का व्रत जितना कठिन होता है, उसका फल उतना ही शीघ्र और प्रभावशाली मिलता है। सकट चौथ को संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है और यह व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को आता है, लेकिन माघ महीने की सकट चौथ को इसका सबसे महत्वपूर्ण रूप माना गया है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान गणेश ने अपने भक्तों को संकटों से मुक्ति का वरदान दिया था, इसी कारण इसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.