चम्पावत, अक्टूबर 28 -- Champawat News: चम्पावत। सूखीढांग के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव आमखर्क में 79 साल बाद सड़क बनेगी। इसको लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति ने डीएम मनीष कुमार का आभार जताया। समिति के जिलाध्यक्ष महेश चंद्र चौड़ाकोटी का कहना है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलावा डीएम मनीष कुमार ने इस बाधा को दूर करवाने में अहम भूमिका निभाई है। डीएम को सम्मानित करने वालों में महेश चौड़ाकोटी, दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष देवीदत्त जोशी और भाजपा नेता सुरेंद्र बोहरा शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: गांव आमखर्क में 79 साल बाद रोड बनने पर आभार जताया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...