चम्पावत, अक्टूबर 24 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत जिले में चिह्नित 35 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अंतिम मंजूरी मिली है। सीडीओ अजय सिंह ने बताया कि बाराकोट ब्लॉक के 21, चम्पावत के दो, लोहाघाट के नौ तथा पाटी ब्लॉक के तीन आवास शामिल हैं। इन सभी 35 आवासों की जियो टैगिंग पूर्ण हो चुकी है। हर लाभार्थी को आवास निर्माण के लिए 60 हजार रुपये की पहली किस्त जारी की जाएगी। इसके बाद नियमानुसार 40 और 30 हजार की दो किस्त दी जाएंगी। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...