चम्पावत, अगस्त 27 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत में 16 सितंबर से नंदा सुनंदा महोत्सव की धूम मचेगी। इस दिन देव डांगर स्नान और वेदी निर्माण किया जाएगा। 17 सितंबर को स्कूली बच्चों की झांकी निकलेगी। समिति अध्यक्ष विजय वर्मा ने बताया कि 18 सितंबर को सायं चार बजे कदली वृक्ष को आमंत्रण दिया जाएगा। 19 सितंबर सुबह सात बजे कदली वृक्ष का आगमन होगा। 20 सितंबर को विशेष पूजन, 21 को डोला यात्रा निकलेगी। जबकि 22 सितंबर को भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...