चम्पावत, जुलाई 27 -- Champawat News: बनबसा। मां पूर्णागिरि कीर्तन मंडल उत्थान समिति व कला मंच एवं बमनपुरी भूमिया मंदिर कमेटी की ओर से एक बैठक का आयोजित बैठक मे आगामी 11 अगस्त को होने वाली कावड़ यात्रा के आयोजन पर चर्चा हुई l मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी की अधयक्षता मे हुई बैठक मे गत वर्ष का आय व्यय भी प्रस्तुत किया गया। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 अगस्त को कावड़ यात्रा टनकपुर शारदा घाट में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर बनबसा के लिए प्रस्थान करेगी यात्रा का पहला पड़ाव बिचई, दूसरा पड़ाव मिलिट्री कैंट, तीसरा पड़ाव पाटनी तिराहा रहेगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...