Champawat News: 'भांग की खेती करने वालों पर एफआईआर करें'
चम्पावत, अगस्त 12 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने भांग की खेती करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है। एनकोर्ड की बैठक में उन्होंने सभी विभागों को नशे के खिलाफ मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए। चम्पावत कलक्ट्रेट में बुधवार को एनकोर्ड की बैठक हुई। डीएम ने नशा मुक्ति अभियान से युवाओं, महिलाओं और साधु संतों को जोड़ने को कहा। जिससे युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके। पुलिस विभाग ने बताया कि इस वर्ष अब तक अगस्त तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत 42 मामलों में 57 तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। 903.06 ग्राम हेरोइन, 391 नशीले इंजेक्शन, 1,968 नशीले कैप्सूल और 5.215 किलो चरस बरामद की गई। बताया कि जिले में 425 नाली क्षेत्र में अवैध भांग की खेती नष्ट की। बैठक में डीएफओ ढिनो पुरुषोत्तमन, सीडीओ डॉ.जीएस खाती, सीएमओ डॉ.द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.