चम्पावत, अगस्त 22 -- Champawat News: चम्पावत, संवाददाता। डीएम मनीष कुमार ने मां पूर्णागिरि रोपवे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। शनिवार को डीएम मनीष कुमार ने पूर्णागिरि में निर्माणाधीन रोपवे का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से प्रगति की जानकारी ली।प्रोजेक्ट मैनेजर रोपवे महेंद्र सिंह ने बताया कि 45 करोड़ रुपये से रोपवे बनाया जा रहा है। रोपवे की लंबाई 950 मीटर और ऊंचाई करीब 250 मीटर है। रोपवे में दो केबिन लगाए जा रहे हैं। हर केबिन में 61 यात्री आ सकेंगे। बताया कि हर घंटे लगभग 800 यात्रियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। श्रद्धालु पांच मिनट में रोपवे के माध्यम से यात्रा पूरी करेंगे। इधर बाद में डीएम ने इंजीनियरिंग कॉलेज ...