चम्पावत, अगस्त 8 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर स्टेशन ने सख्ती शुरू कर दी है। प्रभारी फायर स्टेशन हंसदास के नेतृत्व में टीम ने होटलों में अग्नि सुरक्षा का जायजा लिया। टीम ने होटल संचालकों को अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियों को निर्धारित समय में दूर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अग्नि सुरक्षा मानकों के प्रति जागरुक करते हुए आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। कहा कि सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...