Champawat News: हिमवीरों ने साइकिल के माध्यम से स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया
चम्पावत, अगस्त 16 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी में रविवार को संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हिमवीर अधिकारियों और जवानों ने प्रतिभाग किया। कमांडेंट संजय कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान साइकिलिंग के साथ रन एंड वॉक जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। जवानों को नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ शरीर और स्वच्छ पर्यावरण के बीच संबंध का संदेश भी दिया गया। साइकिल का अधिक उपयोग को बढ़ावा देते हुए अनावश्यक ईंधन की खपत कम करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- स्वस्थ रहने को ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.