चम्पावत, अक्टूबर 6 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। चम्पावत में अब हर माह दो दिन राजस्व वादों का निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए हर माह के पहले और तीसरे शनिवार को म्यूटेशन दिवस लगेगा। चम्पावत में अविवादित विरासत और दाखिल-खारिज के मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जएगा। लंबित राजस्व वादों के निस्तारण के लिए राजस्व परिषद ने पहल शुरू की है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि जिले के संबंधित राजस्व अधिकारी प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को विशेष कैम्प के रूप में म्यूटेशन दिवस लगाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...