चम्पावत, जुलाई 29 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। हरिद्वार से कांवण लेकर आए पंचेश्वर क्षेत्र के दो युवाओें का लोहाघाट ऋषेश्वर मंदिर में स्वागत किया गया। इस दौरान कांवण लाए युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए। बुधवार को नगर के ऋषेश्वर मंदिर में पंचेश्वर क्षेत्र के महेश जोशी और नरेश पंत हरिद्वार से कांवण लेकर आए। उन्होंने बताया कि वह कांवण लेकर पंचेश्वर जाएंगे और महादेव मंदिर में जल चढाएंगे। इस दौरान नगर के लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। ऋषेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कांवण दल पंचेश्वर को रवाना हुआ। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, गिरीश कुंवर, राजू गड़कोटी, मदन कलौनी,अमित जुकरिया, पुष्कर बोहरा, चंद्रशेखर बगौली, राकेश घटाल, सुंदर घटाल, रोशन बिष्ट, कमल सामंत, दुर्गेश घटाल, नीरज चंद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sawan Kava...