चम्पावत, अक्टूबर 8 -- Champawat News: लोहाघाट। सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल से किसानों की मुश्किल बढ़ गई हैं। काश्तकार मोहन सिंह, रघुवर दत्त, राम चन्द्र, उर्वा दत्त, गोविंद बल्लभ, गणेश चौबे आदि ने बताया कि हड़ताल से ऋण वितरण, खाद, बीज और साइलेज नहीं मिल पा रहा है। समिति सचिवों की हड़ताल के कारण कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। कहा कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Champawat News: चम्पावत में समिति सचिवों की हड़ताल जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...