चम्पावत, जुलाई 31 -- Champawat News: प्रकाश, चम्पावत। स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला चिकित्सालय में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 435 मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया। शिविर के दौरान मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही विभिन्न विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक्स-रे, रक्त जांच, टीबी स्क्रीनिंग, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच की। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच तथा ओरल, सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग भी की गई। शिविर में 50 लाभार्थियों की आभा आईडी बनाई गई, जबकि छह आयुष्मान कार्ड भी तैयार किए गए। शिविर में स्त्री...