Champawat News: स्वास्थ्य शिविर में 28 का उपचार किया
चम्पावत, अगस्त 18 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत के सीमांत भंडारबोरा में एक दिन स्वास्थ्य शिविर लगाया। इस दौरान 28 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षणस करने के साथ ही निशुल्क दवा दी गई। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि ग्रामीणों को मौसम परिवर्तन के दौरान विशेष सावधानी बरतने, स्वच्छता का ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए जागरुक किया गया। शिविर में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भावना जीना, एएनएम विमला जोशी एवं आशा कार्यकर्ता लक्ष्मी कुंवर ने सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.