Champawat News: स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच की
चम्पावत, जुलाई 9 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। स्वास्थ्य विभाग ने पाटी के बिनवालगांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। विभाग का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक को समय पर जांच, उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध हो। आने वाले दिनों में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.