Champawat News: स्कूल का उच्चीकरण होने पर खुशी जताई
चम्पावत, अगस्त 27 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। नेपाल सीमा से लगे ग्राम पंचायत डुंगरालेटी स्थित हाईस्कूल का उच्चीकरण होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और डीएम मनीष कुमार का आभार जताया। नीति अनुसंधान के प्रदेश सह संयोजक प्रवीण पांडेय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कहा कि अब विद्यार्थियों को इंटर की पढ़ाई के लिए बाहरी क्षेत्रों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यहां बीडीसी सदस्य अनीता पांडेय, प्रधान ममता देवी, मालती देवी, हरीश पांडेय, रघुवीर सिंह, जगदीश पांडेय, शंकर सिंह, नारायण राम, सुरेश राम, नारायण सिंह, अमर सिंह, दीवान सिंह, दीवान चंद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: चम्पावत जिले के चार विद्यालयों का उच्चीकरण हुआ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.