चम्पावत, जुलाई 17 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। राजकीय शिक्षक संघ का दो दिनी प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का शुभारंभ हुआ। गोष्ठी में शिक्षकों ने लगातार घट रही छात्र संख्या पर चिंता जताई। शिक्षकों ने छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर विचार विमर्श किया। लोहाघाट जीजीआईसी सभागार में शुक्रवार को राजकीय शिक्षक संघ की गोष्ठी हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, विशिष्ट अतिथि दर्जाधारी सुभाष बगौली और पर्यटन सलाहकार श्याम ढेक ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। गोष्ठी के दौरान शिक्षकों ने समस्याओं पर मंथन किया। लोहाघाट। बैठक में संगठन जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी, सीईओ प्रतिनिधि प्रधानाचार्य महेश राणा, मंत्री प्रकाश उपाध्याय, नरेश राय, नगेन्द्र जोशी, जीवन ओली, सतीश जोशी, रमेश देव, उत्तम सिंह फर्त्याल, कुंवर सिंह प्रथोली, शमशाद अल...