Champawat News: सेलागाड़ से कोटकेंद्री तक बनेगा संपर्क मार्ग
चम्पावत, अगस्त 10 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। मां पूर्णागिरि क्षेत्र के सेलागाड़ से कोटकेंद्री तक संपर्क मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन ने 40.53 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि सेलागाड़ से कोटकेंद्री तक संपर्क मार्ग बनाने के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि मार्ग निर्माण होने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.