चम्पावत, जुलाई 31 -- Champawat News: चम्पावत। जनपद के विकासखंड बाराकोट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी के सम्मान में मूर्ति स्थापित किए जाने को लेकर Rs.32.49 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मूर्ति स्थापना के लिए सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं और निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा तय समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...