चम्पावत, अक्टूबर 14 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। पाटन पाटनी में मवेशियों के चारे के लिए रखी सूखी घास आग की चपेट में आ गई। इससे पशुपालक को नुकसान हुआ है। प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप विश्वकर्मा ने बताया कि पाटनी क्षेत्र निवासी हरीश पाटनी, ममता पाटनी ने टिन शेड में मवेशियों के लिए सूखी घास एकत्र कर रखी थी। इसी दौरान अज्ञात कारण से घास में आग लग गई। अग्निशमन कर्मियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित हरीश पाटनी ने बताया कि सूखी घास और टिनशेड जल से 40 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...