Champawat News: सूखीढांग में डंपर खाई में गिरा, चालक घायल
चम्पावत, अक्टूबर 22 -- Champawat News: योगेश,चम्पावत। चम्पावत-टनकपुर हाईवे में अमरू बैंड के पास एक डंपर खाई में गिर गया। हादसे में डंपर चालक घायल हो गया। घायल को उप जिला अस्पताल टनकपुर में भर्ती कराया गया। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि बुधवार देर सायं डंपर संख्या यूके 05 सीए 1619 बेलखेत से आरबीएम लेकर टनकपुर जा रहा था। इसी दौरान अमरूबैंड सूखीढांग के पास डंपर अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गया। हादसे में 40 वर्षीय डंपर चालक नारायण सिंह पुत्र भूप सिंह, निवासी बेलखेत घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चाल को टनकपुर अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद चालक की हालत में सुधार है।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.