Champawat News: सूखीढांग के पास खराब हुई रोडवेज बस
चम्पावत, नवम्बर 7 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत-टनकपुर हाईवे में सूखीढांग के पास रोडवेज बस संख्या यूके 07 पीए 4202 खराब हो गई। इससे बस में सवार 38 यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ी। बस देहरादून से पिथौरागढ़ लौट रही थी। चालक चंदर सिंह ने बताया कि डीजल सप्लाई करने वाला पाइप फट गया। बाद में टनकपुर में खड़ी पिथौरागढ़ डिपो की बस से यात्रियो को गंतव्य को रवाना किया गया। परिचालक कैलाश भट्ट ने बताया कि बस में 38 यात्री सवार थे। इधर पिथौरागढ़ के एआरएम रविशेखर कापड़ी ने बताया कि यात्रियों को दूसरी बस से आगे रवाना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.