Champawat News: सीडीओ ने समस्याओं के समाधान को दिए निर्देश
चम्पावत, अक्टूबर 8 -- Champawat News: चम्पावत, संवाददाता। पाटी के दूरस्थ गांव कूंण में बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। इस दौरान शिविर में 65 समस्याएं उठी। सीडीओ अजय सिंह ने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। पाटी के कूंण गांव में गुरुवार को बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। शिविर में 500 से अधिक लाभार्थियों ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। इस दौरान सीडीओ अजय सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। शिविर में 65 समस्याएं दर्ज की गई। सहकारिता विभाग ने ब्याज मुक्त ऋण के चेक बांटे। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगा कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 80, आयुर्वेदिक ने 52, होम्योपैथिक ने 42, पशुपालन विभाग ने 45, उद्यान विभाग ने 48 और कृषि विभाग ने 22 लोगों को लाभ दिया। राजस्व विभाग ने 32 प्रमाण पत्र जारी किए। यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.