चम्पावत, अक्टूबर 11 -- Champawat News: सतीश जोशी, टनकपुर। मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में सीटी स्कैन एवं एमआरआई मशीनों की स्थापना के लिए आवश्यक कक्षों के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस कार्य के क्रियान्वयन के लिए मंडी परिषद को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी पत्र के क्रम में घोषणा को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसके अंतर्गत उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में उपलब्ध भूमि एवं भवन का विवरण तैयार करने के साथ ही प्रस्तावित निर्माण कार्य की अनुमानित लागत एवं विस्तृत आंगणन तैयार कर महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रस्ताव शासन को अग्रिम कार्यवाही एवं वित्तीय तथा प्रशासनिक स्वीकृति हेतु प्रेषित किया जा सके। डीएम मनीष कुमार ने कहा...