चम्पावत, जुलाई 4 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। मुख्यमंत्री धामी के पांच वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर में भजन-कीर्तन किए। मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीते पांच साल में प्रदेश प्रगति के पथ पर तेजी से चला है। कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत होगी। यहां दर्जाधारी सुभाष बगौली, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, सतीश पांडे, पूर्व प्रमुख योगेश मेहता, सचिन जोशी, पंकज ढेक, कैलाश पांडे, चन्द्रशेखर बगौली, हेमंत पांडे, बसंत पंगरिया आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विधायक धामी का पुतला फूंका यह भी पढ़ें- CM पुष्कर धामी ने बनाया नया रिकॉर्ड, उत्तराखंड में 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले BJP के पहले नेता...