चम्पावत, अगस्त 11 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। सीएमओ कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने कूड़े का निस्तारण किया। सीएमओ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यालय परिसर में नियमित स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इधर भिंगराड़ा अस्पताल में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। डॉ.गुरुशरण कौर और फार्मेसी अधिाकरी दीपक गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में शालिनी फर्त्याल, गीता भट्ट, गंगोत्री धामी, आशा, पूजा कुंवर, पार्वती देवी, रेखा देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...