चम्पावत, नवम्बर 4 -- Champawat News: चम्पावत। सितारंगज-टनकपुर फोर लेन हाईवे की चौड़ाई कम कर दी गई है। एनएचएआई ने राजमार्ग की चौड़ाई 45 से घटा कर 30 मीटर कर दी है। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। डीएम मनीष कुमार ने सड़क चौड़ीकरण और भूमि अधिग्रहण की सभी प्रक्रिया को पारदर्शिता और नियमों के तहत करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि इस संबंध में भारत के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचनाओं के क्रम में संशोधित भूमि अधिग्रहण प्लान तैयार कर आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने पूरी प्रक्रिया के दौरान संबंधित अधिकारियों को स्थानीय भू स्वामियों और नागरिकों के हितों का पूरा ध्यान रखने को कहा है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: खटीमा में सड़क परियोजना का शिलान्यास, धामी ने किया भूमि पूजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...