चम्पावत, सितम्बर 9 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत के सात राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय भवनों का जीर्णोद्वार किया जाएगा। इनमें पांच प्राथमिक और दो जूनियर हाईस्कूल शामिल हैं। कार्यदायी संस्था आरडब्ल्यूडी 44.48 लाख से मरम्मत कार्य करेगा। आरडब्ल्यूडी के ईई सुनील दताल ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय कारी के लिए 6.09 लाख, बाजरीकोट के लिए 7.27 लाख, महर पिनाना के लिए 6.30 लाख, कठाड़माफी के लिए 6.30 और कोट अमोड़ी के लिए 5.80 लाख रुपये मिले हैं। इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय रौकुंवर के लिए 6.36 लाख व हिडिंगा अमौन के लिए 6.36 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। यह भी पढ़ें- चम्पावत के सात विद्यालयों की मरम्मत होगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...