चम्पावत, अक्टूबर 11 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। साइबर सुरक्षा माह के तहत रीठासाहिब थाना पुलिस ने ग्राम तलारी पिनान में ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव एवं हेल्पलाइन नंबर 1930 के प्रति जागरूक किया। एसपी रेखा यादव के दिशा-निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत ग्राम वासियों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी, आईडी, बैंक खाता विवरण, एटीएम कार्ड की जानकारी, यूपीआई पिन, ओटीपी एवं पासवर्ड किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...