चम्पावत, नवम्बर 9 -- Champawat News: ​चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने निर्माणाधीन साइंस सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता के साथ शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। चम्पावत गौड़ी रोड में 55.52 करोड़ रुपये से साइंस सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। डीएमने हॉस्टल, एक्जीबिट्स के स्थल विकास, ऑडिटोरियम, फन साइंस गैलरी, विज्ञान एवं कृषि गैलरी, एस्ट्रोनॉमी गैलरी, प्रदर्शनी कक्ष, प्रशिक्षण हॉल, दो मंजिला साइंस गैलरी ब्लॉक, साइंस कैंपस का जायजा लिया। बताया कि हॉस्टल, ऑडिटोरियम, ऑक्सिलरी व्यवस्थाएं और सड़कों का निर्माण पूरा हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...