चम्पावत, अक्टूबर 16 -- Champawat News: नवी अंसारी, बनबसा। मां पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सरिता सिंह को बनबसा शाखा का अध्यक्ष और मंजू को सचिव मनोनीत किया गया। आरटीआई कार्यकर्ता विनय शुक्ला को समिति का सलाहकार नियुक्त किया गया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में विमला देवी, राधा देवी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...