चम्पावत, जुलाई 11 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। यूकॉस्ट और दून विश्वविद्यालय के सहयोग से संचालित एक दिनी उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों, क्लस्टर लेवल फेडरेशन, ग्रामोत्थान तथा आरबीआई से जुड़े उद्यमियों ने प्रतिभाग किया। दून विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर और परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. सुधांशु जोशी, परियोजना सहायक तनुजा जोशी ने द्यमिता विकास, व्यवसाय योजना, बिजनेस मॉडल कैनवास, डिजिटल मार्केटिंग, ब्रांडिंग, पैकेजिंग, ई-कॉमर्स, वित्तीय योजना की जानकारी दी। यहां जिला परियोजना प्रबंधक ममराज चौहान, सहायक प्रबंधक सचिन चंखवान, इन्क्यूबेशन मैनेजर विश्वास दीपक आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- होमस्टे प्रबंधन से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...