चम्पावत, अगस्त 12 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। बनलेख में बीते दिन हुई कार दुर्घटना सड़क की कमी से नहीं हुई है। परिवहन विभाग ने दुर्घटना की जांच शुरू की है। टीम ने प्रथम दृष्टया दुर्घटना के लिए सड़क की स्थिति को जिम्मेदार नहीं माना है। बीते मंगलवार को बनलेख के समीप हुई कार दुर्घटना की परिवहन विभाग ने जांच शुरू की है। संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) मनोज त्यागी ने दुर्घटना की जांच शुरू की है। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज बगोरिया ने बताया कि शुरुआती जांच में दुर्घटना सड़क में किसी तरह की कमी की वजह से नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना वाले स्थान पर सड़क काफी चौड़ी है। सड़क किनारे पैराफिट भी बने हैं। कार पैराफिट को तोड़ कर खाई में गिरी है। इससे संभावना जताई जा रही है कि कार तेज गति से चल रही थी। उन्होंने बताया कि टीम ने खाई में गिरे वाह...