चम्पावत, अक्टूबर 5 -- Champawat News: पाटी। सरस्वती संगीत महाविद्यालय पाटी का दीक्षांत समारोह मनाया। शुभारंभ सरपंच राजेंद्र लडवाल ने किया। इस दौरान परीक्षाफल बांटा गया। पाटी में दीक्षांत समारोह मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक सीएस मौनी ने वार्षिक आख्या पेश की। बालिकाओं ने सरस्वती वंदना पेश की। सागर मौनी व दीपक सोराड़ा ने भजन का गायन किया। छात्रा मानसी गहतोड़ी ने राग शंकरा में कार्यक्रम पेश किया। प्रकाश भट्ट ने गजल, सुमित, आदित्य पंगरिया, हृदयांश, ममता ने तबले में प्रदर्शन किया। यहां लीलांबर सोराड़ी, रबीश पचौली, सौरभ अवस्थी, प्रवीण बिष्ट, लक्ष्य जोशी, महेश भट्ट, सुरेश भट्ट, जगदीश जोशी, माधवानन्द पचौली, हिमांती भट्ट, अंकिता मौनी, त्रिलोकी देवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...