Champawat News: संकुल स्तरीय खेलकूद हुए
चम्पावत, अगस्त 27 -- Champawat News: बनबसा। टनकपुर में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शहीद उत्तम चंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने कुल 26 पदक अपने नाम किए। इनमें सात स्वर्ण 12 रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। प्रधानाचार्य माधवानंद भट्ट ने विजयी प्रतिभागियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। उपलब्धि पर क्रीड़ा प्रभारी सुंदर सिंह सोराड़ाी सहायक क्रीड़ा प्रभारी विक्रम समेत तमाम लोगों ने खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.