Champawat News: शिविर में 360 मरीजों का उपचार किया
चम्पावत, जुलाई 10 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। स्वास्थ्य विभाग ने उप जिला अस्पताल लोहाघाट में स्वास्थ्य शिविर लगाया। जिसमें 360 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी और गोविंद बोहरा ने किया। इस दौरान एक्स-रे, रक्त जांच, ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग, मधुमेह और रक्तचाप की जांच की। शिविर में सीएमएस डॉ. विराज राठी, गायनी डॉ. मोनिका गिरी, डॉ. रविंद्र बोहरा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजूनाथ, फिजिशियन डॉ. राकेश जोशी, सर्जन डॉ. हिमांशु पांडेय, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण मिश्रा ने उपचार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.