चम्पावत, जुलाई 14 -- Champawat News: नवनीत गहतोड़ी, पाटी। पाटी मे स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के तहत तीन दिनी शिविर जारी है। शिविर के दूसरे दिन 230 मरीजों का उपचार किया गया। शिविर में मरीजों की एक्सरे, रक्त, ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग समेत तमाम अन्य जाच की गई है। शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवीर सिंह, फिजिशियन डॉ. रविंद्र सिंह बोहरा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बीना मलकानी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शौर्य, अमर चंद,रंजीत मेहता, प्रकाश सिंह, अंकिता, ममता मेहरा,सोनिया, पूजा नयाल, बबीता, मंजू, गीता, नीमा आदि ने सहयोग दिया। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...