चम्पावत, जुलाई 13 -- Champawat News: नवनीत, पाटी। पाटी में तीन दिनी चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण लाल और एसीएमओ डॉ बलवीर सिंह ने किया। शिविर के पहले दिन विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 150 से अधिक मरीजों का उपचार किया। शिविर में एक्सरे,खून जांच, टीबी, मधुमेह, रक्तचाप और गर्भवती महिलाओं की जांच की। शिविर में डॉ.रवीन्द्र बोहरा, स्त्री रोग विशेषज्ञ बीना मेलकानी, नेत्र सर्जन डॉ. शौर्य, डॉ.सौरभ कुमार, दंत रोग विशेषज्ञ पूरन सिंह रौतेला, फार्मेसी अधिकारी प्रकाश खड़ायत, टीबी सुपरवाइजर विकास थ्वाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...