Champawat News: शिविर में 109 को मिला योजनाओं का लाभ
चम्पावत, जुलाई 7 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत जन समस्या निवारण शिविर लगाया। भुमलाई और खूनाबोरा में लगे शिविर में 109 लोगों को योजनाओं का लाभ मिला। शिविर में डीएम मनीष कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनी। चम्पावत जिले के भुमलाई और खूना बोरा में सेवा पखवाड़ा के तहत शिविर लगाया गया। डीएम मनीष कुमार ने शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। शिविर में 24 विभागों ने स्टॉल लगा कर जानकारी दी। कुल 109 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: सरकार के पांच साल पूरे होने पर हरसीला में लगा बहुउद्देशीय शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.