Champawat News: शारदा में डूब रहे युवक को बचाया
चम्पावत, जुलाई 7 -- Champawat News: टनकपुर। शारदा नदी में डूब रहे एक युवक को जल पुलिस ने बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी 24 वर्षीय युवक समीर श्रीवास्तव मां पूर्णागिरि दर्शन के लिए आया था। शारदा नदी में स्नान के दौरान एकाएक वह तेज बहाव में आ गया। वहां मौजूद जल पुलिस के जवानों ने डूब रहे युवक को नदी से बाहर निकाल लिया। बचाव टीम में रविंद्र कुमार पहलवान, राकेश गिरी और सूरज शर्मा शामिल रहे। यह भी पढ़ें- शारदा में डूब रहे युवक को बचाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.