चम्पावत, जुलाई 28 -- Champawat News: चम्पावत। जिले सीमांत क्षेत्र खेत रियांसी बमनगांव स्थित प्रसिद्ध माता रणकोची मंदिर के पुनरुद्धार कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ हो गया है। आपदा सुरक्षात्मक कार्यों के साथ माता रणकोची मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण के लिए चार करोड़ 57 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस परियोजना के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था शारदा कॉरिडोर को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान रणकोची मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की थी। मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न की गई, जिसके बाद निर्माण एवं सुरक्षात्मक कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के धार्मिक स्थलों के संरक्षण और...