Champawat News: शांत बाजार में क्षतिग्रस्त हैंडपंप की मरम्मत से लोगों को राहत
चम्पावत, नवम्बर 29 -- Champawat News: चम्पावत। जिला मुख्यालय के शांत बाजार में ट्रैक्टर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुआ हैंडपंप मरम्मत के बाद फिर से चालू हो गया है। हैंडपंप खराब होने से आसपास के निवासियों और राहगीरों को पेयजल के लिए परेशानी हो रही थी। जल संस्थान के ईई आरपी डोभाल ने समस्या का संज्ञान लेते हुए विभागीय टीम को हैंडपंप की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए। टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत की और हैंडपंप को दोबारा चालू कर दिया। हैंडपंप से पानी मिलना शुरू होने पर स्थानीय निवासियों और राहगीरों को राहत मिली। यह भी पढ़ें- Champawat News: क्षतिग्रस्त हैंडपंप ठीक किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.