चम्पावत, अगस्त 3 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने सोमवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। डीएम ने विद्युत, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ-सफाई और सुरक्षा प्रबंधन का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव से जुड़े सभी मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। यहां एडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र अधिकारी, बीजेपी प्रतिनिधि सतीश पांडेय, शंकर पांडेय, रोहित बिष्ट, नंदन त्यागी, कांग्रेस प्रतिनिधि चिराग फर्त्याल, बीएसपी के प्रतिनिधि आनंद प्रसाद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...