Champawat News: विस्फोटक से मछली मारने पर कार्रवाई होगी
चम्पावत, सितम्बर 22 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। नदी में विस्फोटक से मछली मारने पर डीएम मनीष कुमार ने नाराजगी जताई है। इस संबंध में उन्होंने वन, पुलिस और मत्स्य विभाग को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बीते सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों ने लधिया, रतिया और सहायक नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत की। लोगों की शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लिया। उन्होंने वन विभाग, पुलिस तथा मत्स्य विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय बना कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि इस तरह से मछली मारने से जलीय जैव विविधता और प्राकृतिक पारिस्थितिकी के लिए गंभीर खतरा है। यह भी पढ़ें- Champawat News: विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी उन्होंने अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.