Champawat News: विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हुई
चम्पावत, सितम्बर 29 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। चुनाव को लेकर डीएम मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। डीएम ने मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन, कार्मिक, ईवीएम-वीवीपैट, वाहन और सुरक्षा व्यवस्था समय से पूरा करने के निर्देा दिए। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा पर विशेष फोकस करने को कहा। डीएम ने मतदान और मतगणना कार्मिकों, निर्वाचन व्यय निगरानी टीम, नोडल अधिकारियों और अन्य कर्मियों का डाटा बेस तैयार करने को कहा। मतदान केंद्रों तक पहुंच मार्ग, बिजली, पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- चम्पावत में विधान सभा चुनाव की तैयारी शुरू हुई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.