चम्पावत, नवम्बर 4 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चल्थियां के ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय भवन ठीक करने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजा है। ग्रामीण मोहन टिटगाई ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय भवन जीर्ण शीर्ण हो गया है। बताया कि दो साल पूर्व मुख्य दीवार गिर गई थी। तब से भवन ठीक नहीं किया जा सका है। भवन जीर्ण शीर्ण होने से खतरा बना हुआ है। बताया कि विद्यालय में पंजीकृत 38 छात्र खतरे के बीच पढ़ाई करने को मजबूर हैं। उन्होंने जल्द भवन ठीक करने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...